Sunday, March 7, 2021

जब सोहा अली खान की बेटी इनाया ने मोर को बुलाया 'आ आ आ...', क्‍यूट वीडियो वायरल

ऐक्‍टर कुणाल खेमू और ऐक्‍ट्रेस सोहा अली खान की बेटी इनाया नाओमी खेमू अपनी क्‍यूटनेस से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लेती हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सोहा ने शेयर किया है। इसमें इनाया मोर को खाने के लिए बुलाती नजर आ रही हैं। सोहा ने वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऐसा लग रहा है कि सोहा और इनाया अपने पैतृक पटौदी पैलेस में हैं जहां नेचर को बखूबी देखा और समझा जा सकता है। जैसे ही वीडियो शुरू होता है, इनाया एक बर्तन में कुछ खाना निकालती हैं। वह एक पानी के बाउल के पास बैठी नजर आ रही हैं। इनाया हो गईं उदास इनाया खाना बाहर निकाल लेती हैं तो उनकी मां उनसे मोर को बुलाने को कहती हैं जो कि कुछ दूरी पर होता है। इसके बाद इनारा 'आ आ आ' करके मोर को बुलाने लगती हैं। इनाया थोड़ा उदास हो जाती हैं जब मोर उनके बुलाने पर नहीं आता है। फैंस को लग रहा क्‍यूटअब इस वीडियो पर सिलेब्‍स, दोस्‍त और फैंस अलग-अलग तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे देखकर प्‍यारा बता रहा है तो कोई हार्ट वाले इमोजी बना रहा है। कई लोगों ने कहा कि कितनी क्‍यूट और प्‍यारी है। भगवान उस पर कृपा करें। सोहा अक्‍सर शेयर करती हैं वीडियोजबता दें, सोहा अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम पर इनाया के प्‍यारे वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्‍हें फैंस काफी पसंद करते हैं। वह जन्‍म के बाद से ही पपराजियों की फेवरिट हैं। तैमूर अली खान की तरह इनाया भी सुर्खियों में रहती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rkWlye
via IFTTT

No comments:

Post a Comment