Women’s Day (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) पर कंगना रनौत ने एक पोस्ट किया है और बताया है कि उनकी फेवरेट महिलाएं कौन-कौन हैं। अपनी फेवरेट महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत अपने ही परिवार की कुछ महिलाओं की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी बहन रंगोली चंदेल, मां और भाभियां नजर आ रही हैं। कंगना ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है, 'हर दिन ही महिलाओं का होता है, अपनी फेवरेट महिलाओं के साथ फेवरेट मोमेंट्स की कुछ तस्वीरें शेयर कर रही हूं और सबको हैपी वुमन्स डे की बधाइयां।' हालांकि, हमेशा की तरह जहां कंगना को सपॉर्ट्स उन्हें क्वीन और हैप्पी वुमन्स डे लिखकर उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ हेटर्स भी कॉमेंट कर चुके हैं। किसी ने जोक ऑफ द डे लिखकर कॉमेंट किया है तो किसी ने पूछा है- रिहाना और तापसू पन्नू के बारे में क्या ख्याल है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कंगना दिवंगत सीएम जयललिता के रोल में नजर आनेवाली हैं। वह फिल्म 'थलाइवी' के रिलीज़ का इंतजार कर रही हैं, जो अगले महीने 23 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इसके अलावा कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' के लिए भई जबरदस्त तैयारी कर रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c3uX1a
via IFTTT
No comments:
Post a Comment