पाकिस्तानी ऐकट्रेस जेबा बख्तियार ने साल 1991 में ऋषि कपूर के ऑपोजिट राज कपूर की फिल्म 'हिना' से बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। जेबा रातोंरात इंडियन ऑडियंस के दिलों की धड़कन बन गई थीं। हालांकि जेबा का करियर बहुत लंबा नहीं चला लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहीं।एक वक्त था जब पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस जेबा बख्तियार रातोंरात पूरे हिंदुस्तानियों के दिलों पर छा गई थीं। हालांकि जेबा का फिल्मी करियर तो कोई खास नहीं चला लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहीं।

पाकिस्तानी ऐकट्रेस जेबा बख्तियार ने साल 1991 में ऋषि कपूर के ऑपोजिट राज कपूर की फिल्म 'हिना' से बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। जेबा रातोंरात इंडियन ऑडियंस के दिलों की धड़कन बन गई थीं। हालांकि जेबा का करियर बहुत लंबा नहीं चला लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहीं।
बड़े पॉलिटिशन की बेटी हैं जेबा

जेबा बख्तियार पाकिस्तान के एक बड़े वकील और पॉलिटिशन याहया बख्तियार की बेटी हैं। जेबा की पिता पाकिस्तान के क्वेटा शहर के हैं जबकि उनकी मां ब्रिटिश हैं।
पाकिस्तान में रचाई थी पहली शादी

जेबा ने अपनी पहली शादी पाकिस्तान के क्वेटा में रहने वाले सलमान वलियानी से रचाई थी। इस कपल की एक बेटी भी हुई थी। जल्द ही इन दोनों का तलाक हो गया जिसके बाद उनकी बेटी को उनकी बहन ने ही गोद ले लिया।
जावेद जाफरी ने दिखाया था निकाहनामा

जेबा ने दूसरी शादी ऐक्टर जावेद जाफरी के साथ साल 1989 में रचाई थी। जब इन दोनों की शादी की खबरें सामने आईं तो जेबा ने इस बात को झूठ बताया था। हालांकि जब यह विवाद ज्यादा बढ़ा तो जावेद जाफरी ने जेबा संग अपनी शादी का निकाहनामा सार्वजनिक कर दिया था। एक साल के भीतर ही 1990 में दोनों का तलाक हो गया।
अदनान सामी पर भी आया जेबा का दिल

जावेद जाफरी से जेबा का दिल सिंगर-कंपोजर अदनान सामी पर आ गया। जेबा और अदनान ने साल 1993 में शादी कर ली। यह जेबा की तीसरी शादी थी। अदनान और जेबा का एक बेटा अजान भी है। हालांकि यह शादी केवल 3 साल ही चली और उसके बाद साल 1996 में दोनों का तलाक हो गया।
एक बार फिर पाकिस्तान में रचाई शादी

जेबा बख्तियार ने चौथी शादी एक पाकिस्तानी शख्स सोहेल खान लेघाड़ी से रचाई है। दोनों इस समय पाकिस्तान में ही रहते हैं। जेबा अभी भी पाकिस्तान में टीवी इंडस्ट्री में ऐक्टिव हैं।
इन हिंदी फिल्मों में किया था काम

जेबा ने 'हिना' से डेब्यू करने के बाद मोहब्बत की आरजू, स्टंटमैन, जय विक्रांता, सरगम, मुकदमा और चीफ साबह जैसी कुछ फिल्मों में काम किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dXaAW3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment