कोरोना महामारी की वजह से और का क्रिसमस शायद कुछ फीका रहा। पूरी दुनिया में क्रिसमस सावधानी के साथ मनाया गया। वहीं ट्विकंल खन्ना ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करके सोशल डिस्टेंसिंग की बात की है। इस फोटो में उनकी बेटी नितारा और पति अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। बेटी को दुलार रहे हैं सेंटा बने अक्षय तस्वीर में अक्षय कुमार सेंटा क्लॉज बने हैं। उनकी बेटी हाथ में गिफ्ट के पैकेट लिए हैं। अक्षय उसे किस करते दिखाई दे रहे हैं। ट्विंकल ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, इस साल मुझे लगता है कि सेंटा भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हे हैं। इसके साथ उन्होंने क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। फनी होते हैं ट्विंकल खन्ना के सोशल मीडिया पोस्ट ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी मजेदार पोस्ट करती हैं। साथ ही उनके कैप्शन भी मजेदार होते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह वन-शोल्डर ड्रेस पहने थीं। वहीं अक्षय अपनी टी-शर्ट को खींचकर उनके जैसा पोज बनाए दिख रहे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mO4acH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment