फिल्म '' में छोटे से क्यूट सरदार बच्चे पर सब फिदा हो गए थे। उस क्यूट सरदार बच्चे की भूमिका ने निभाई थी और उन्होंने फिल्म में केवल एक डायलॉग बोला था, 'तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ।' केवल एक डायलॉग बोलने के बावजूद परजान का वह किरदार लोग आज भी याद करते हैं। अब परजान काफी बड़े हो गए हैं और अगले साल फरवरी 2021 में शादी करने जा रहे हैं। परजान ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड डेलना श्रॉफ से फरवरी 2021 में शादी करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर डेलना को प्रपोज करते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। परजान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'एक साल पहले उन्होंने हां कहा था और अब 4 महीने बाद शादी हो जाएगी।' परजान दस्तूर ने 'कुछ कुछ होता है' के अलावा फिल्म 'हम तुम' में अपनी आवाज भी दी थी। सबसे पहले परजान धारा रिफाइंड के जलेबी वाले विज्ञापन से मशहूर हुए थे। इसके बाद वह साल 2009 में पीयूष झा की फिल्म 'सिकंदर' में लीड रोल में भी दिखाई दिए थे। फिल्म में परजान ने एक फुटबॉलर की भमिका निभाई थी। परजान अब अपना एक प्रॉडक्शन हाउस चलाते हैं जिसमें शॉर्ट फिल्में बनाई जाती हैं। परजान ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वह शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चहाते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34pdNIM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment