की बहन अपने भाई को न्याय दिलाने की आस में अभी भी डटी हुई हैं। दशहरे पर उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट नजर आ रहा है। इसमें उन्होंने कुछ पॉजिटिव बातें लिखी हैं। श्वेता ने पोस्ट की कृष्ण-अर्जुन की बातचीत श्वेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'विश्वास'। उन्होंने एक तरह से इस पोस्ट के जरिये सुशांत के हिम्मत हार रहे फैन्स को दिलासा दिया है। पोस्ट में कृष्ण और अर्जुन के बीच की बातचीत है। ऐसी कोई प्रार्थना नहीं होती, जिसका जवाब ना मिले पोस्ट में अर्जुन कहते हैं, कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरी प्रार्थनाओं का जवाब नहीं मिल रहा। इस पर कृष्ण का जवाब है, ऐसी कोई प्रार्थना नहीं होती जिसका जवाब ना मिले। भरोसा रखो और डर को छोड़ दो। जीवन एक रहस्य है जिसे सुलझाना है, ना कि एक समस्या जिसका समाधान खोजना है। मेरा भरोसा करो। अगर तुम्हें जीना आता है तो जिंदगी कमाल की है। सुशांत के फैन्स और परिवार को है CBI रिपोर्ट का इंतजार सुशांत का परिवार और उनके फैन्स अभी तक सीबीआई जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। पिछली रिपोर्ट्स में AIIMS ने मर्डर की संभावनाओं को नकार दिया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dThQjG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment