Sunday, October 25, 2020

KRK का सवाल- रामायण, महाभारत के वक्त सब हिंदू थे? कंगना रनौत ने दिया जवाब, क्यों था ऐसा

सोशल मीडिया पर गहरी नजर रखती हैं। वह खुद भी अपने विचार बेबाक होकर रखती हैं और जहां जरूरत होती है लोगों के पोस्ट पर जवाब भी देती हैं। इस बार उन्होंने केआरके यानी कमाल राशिद खान का एक कन्फ्यूजन दूर किया है। केआरके ने ट्वीट में किया महाभारत-रामायण से जुड़ा सवाल दशहरे के मौके पर केआरके ने कई सारे ट्वीट्स किए हैं। इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, शास्त्रों में खगोलीय गणना और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से यह नतीजा निकलता है कि रामायण आज से 7000 साल पहले और महाभारत 5000 साल पहले हुई थी। इसका मतलब उस वक्त सब लोग हिंदू थे। कंगना ने बताया क्यों कहलाते थे सारे हिंदू इस पर कंगना रनौत ने जवाब दिया है, हिंदू धर्म नहीं था बल्कि पहचान थी, जो भी हिंद महासागर और हिमालय के बीच पैदा हुआ था वह एक हिंदू था। धर्म की अवधारणा उस वक्त नहीं थी क्योंकि धर्म थे ही नहीं, योग (शिव ने दिया) आदिकाल से है लेकिन हिंदू आइकॉन राम और कृष्ण बाद में आए। कमाल राशिद खान की पत्नी ने किया था धर्म परिवर्तन केआरके ने इसके पहले भी कुछ ट्वीट किए हैं। इनमे से एक ट्वीट में बताया है कि मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और उनकी मेरी पत्नी का असली नाम पता चला। वे लगभग हर हफ्ते उससे पूछते हैं कि इतना सुंदर नाम क्यों बदला? वे चाहते हैं कि वह अपना असली नाम वापस रख ले। वह शादी के वक्त कन्वर्ट हुई थी तब अपना नाम आयशा रख लिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mhHH80
via IFTTT

No comments:

Post a Comment