बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। दशहरे के त्योहार के मौके पर कंगना ने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए एक बार फिर पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने ट्वीट में भगवान की एक मूर्ति के साथ अपने मुंबई ऑफिस के गेट की तस्वीर शेयर की है जिसे फूलों से सजाया हुआ है। कंगना ने अपने ट्वीट में शिवसेना लीडर पर भी कॉमेंट किया है। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे चेहरे में हंस रहा है संजय राउत, पप्पू सेना मेरा घर तोड़ सकती है लेकिन साहस को नहीं। बंगला नंबर 5 आज बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है।' बता दें कि पिछले महीने कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार की तीखी आलोचना की थी। इसके बाद बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना के मुंबई ऑफिस में तोड़-फोड़ की थी। इसके बाद कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मुआवजे की मांग की थी। इसके बाद से कंगना हिमाचल प्रदेश में अपने घर पर हैं। कुछ दिनों पहले कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह और सांप्रदायिकता फैलाने का मामला दर्ज किया है। अब मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को पूछताछ के लिए समन भेजा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31FmrkV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment