बॉलिवुड ऐक्टर की मौत की जांच के लिए लगातार जांच की मांग की जा रही है। इस जांच में मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस के शामिल होने के बाद से और नए खुलासे हो रहे हैं लेकिन फिर भी सुशांत को चाहने वाले इससे संतुष्ट नहीं हैं। अभी भी सीबीआई जांच की मांग की जा रही है और इसके लिए अगला शांतिपूर्ण सोशल मीडिया प्रोटेस्ट संभव है कि 7 अगस्त को हो। सुशांत सिंह राजपूत के केस से जनता की भावनाएं जुड़ गई हैं। अब सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग के लिए एक और पीसफुल ऑनलाइन प्रोटेस्ट 7 अगस्त को शाम 8 बजे होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि वकील जो सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, इस प्रोटेस्ट को लीड कर रहे हैं। उन्होंने ही पिछला प्रोटेस्ट #Candle4SSR के हैशटैग से चलाया था। हालांकि अगला प्रोटेस्ट किस हैशटैग से होगा अभी तक सामने नहीं आया है। फिर भी इतना पता चला है कि 7 अगस्त को रात 8 बजे सिर पर काला पट्टा पहन कर इस बार प्रोटेस्ट किया जाएगा। इसमें प्लैकार्ड या पोस्टर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। भंडारी ने कहा है कि यह प्रोटेस्ट जनता का एक संदेश होगा कि दरअसल वे क्या चाहते हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gEs4W1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment