की मौत के मामले में लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। शुरू से ही एक बड़ा वर्ग इसमें सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। मुंबई पुलिस की जांच पर काफी लोग सवाल उठा रहे हैं। सुशांत के पिता की रिपोर्ट के बाद भी इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। अब ने यह फैसला किया है कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से करने की सिफारिश करेगी। सुशांत के पिता की रिपोर्ट के बाद पटना पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है लेकिन उसे सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि वह इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करेगी। माना जा रहा है कि शाम तक बिहार सरकार की तरफ से भारत सरकार के लिए इसकी सिफारिश चली जाएगी। बता दें कि इस मामले पर सुशांत के पिता केके सिंह ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मुलाकात भी की थी। दरअसल बिहार पुलिस के डीजीपी खुद भी बोल चुके हैं कि मुंबई पुलिस और वहां के अधिकारी सुशांत के मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पटना के एसपी जब मुंबई पहुंचे तो उन्हें जबरन क्वॉरेंटीन किया गया। इसके बाद बिहार पुलिस की टीम भी क्वॉरेंटीन किए जाने के डर से छिपी हुई है। अब फाइनली मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने पर बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है। डीजीपी बोले- कोई ऑप्शन नहीं बचा बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'सीबीआई को मामला सौंपा जा रहा है, इससे मुझे कोई परहेज नहीं है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। सीबीआई बहुत ही प्रफेशनल एजेंसी है। मुझे एजेंसी की जांच पर 100 फीसदी भरोसा है। जो दोषी हैं, वे चेहरे बेनकाब होंगे। अपने 33 साल की नौकरी में मैंने कभी किसी राज्य की पुलिस का ऐसा रवैया नहीं देखा। मुंबई पुलिस का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। सहयोग तो दूर की बात है। हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है और अब जब मुख्यमंत्री जी ने यह कहा है कि सीबीआई जांच की अनुशंसा कर रहे हैं तो बिहार पुलिस इसमें जहां भी जरूरत पड़ेगी, सहयोग करेगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PoH4uS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment