के केस में मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस के शामिल होने के बाद लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही। अब फाइनली ने कहा है कि मुंबई पुलिस के असहयोग को देखते हुए वह जांच की सिफारिश करने जा रही है। हालांकि के वकील का कहना है कि बिहार सरकार की मांग कानूनन तौर पर गलत है। इस मामले पर बात करते हुए रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने जो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है उससे बिहार पुलिस का कोई संबंध नहीं है कि वे जांच करें। इस केस में बिहार के जांच करने का कोई कानूनी आधार ही नहीं है। ज्यादा से ज्यादा से ये हो सकता है कि आप जीरो एफआईआर करें और उसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर किया जाए। ट्रांसफर किया जाना कानूनी तरीका है वरना इस तरह से जांच में हस्तक्षेप करके आप संघीय ढांचे के खिलाफ जा रहे हैं। यह हमारे संविधान के मूल में है जिसके कारण भारत राज्यों का संघ बना।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही जांच पर सवाल उठाए जा रहे थे। जब बिहार पुलिस ने जांच शुरू की तो मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप लगे। अब जब बिहार सरकार कह चुकी है कि वह सीबीआई जांच की सिफारिश करने जा रही है तब रिया चक्रवर्ती के वकील का यह बयान सामने आया है। वैसे बता दें कि रिया के यह वकील पहले भी कई हाई प्रोफाइल सिलेब्रिटीज के केस हाथ में ले चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3k5k2Yl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment