सिंगर सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर अपनी बातें बेबाक तरीके से रखती हैं। अपने बयानों को लेकर वह अक्सर हेडलाइन्स में भी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पर महिला हिंसा कॉन्ट्रीवर्सी पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में वह सलमान खान को भी घसीट लाई हैं। उनका कहना है कि हमारे कल्चर में महिला को नीचा दिखाना आम बात है, वह सलमान खान के ऐसे किस्से बचपन से सुनती आ रही हैं। फैजल सिद्दीकी के टिकटॉक वीडियो पर विवाद इंटरनेट पर इन दिनों छाई हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर आमिर सिद्दीकी के भाई फैजल सिद्दीकी एक विवाद में फंस गए हैं। एक टिकटॉक विडियो में वह एक लड़की से बदला लेने के लिए उस पर कोई लिक्विड फेंकते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वह ऐसिड अटैक को प्रमोट कर रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई रिऐक्शंस आए हैं। कुछ लोगों ने फैजल का बचाव करने की कोशिश की है। यूजर ने ट्वीट किया फैजल का एक और वीडियो एक यूजर ने फैजल का एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लड़की के साथ हिंसा करते दिख रहे हैं। यूजर ने इसके साथ कैप्शन दिया है कि यह वीडियो उनके लिए है जो कह रहे हैं कि वीडियो में फैजल सिर्फ पानी पी रहे हैं और यह ऐसिड अटैक नहीं है। महिला अगर प्यार ठुकरा दे तो उसके खिलाफ हिंसा को नॉर्मल बनाना बंद कर दीजिए। सोना महापात्रा ने इसको रीट्वीट किया है। साथ में एक पर्सन को टैग किया है, जिसने फैजल के वीडियो एडिटेड, कहकर उन्हें बचाने की कोशिश की थी। सोना ने लिखा सलमान का नाम सोना ने लिखा है, इस बंदे के जिस 'छेड़े' गए वीडियो का तुम बचाव करने की कोशिश कर रही थीं, उसके पहले या बाद में कुछ भी नहीं है, यह इससे जस्टिफाई हो रहा है। वह आगे लिखती हैं, हमारे कल्चर में महिलाओं को नीचा दिखाना नॉर्मल ही है। हम सलमान खान के अपनी गर्लफ्रेंड्स के सिर पर पब्लिक प्लेस पर बॉटल तोड़ने के किस्से सुनकर बड़े हुए हैं। फिर भी वह देश के सबसे बड़े स्टार हैं? ये बंद होना चाहिए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cNLsh2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment