कोरोना से पूरा दे लड़ रहा है। ऐसे में बॉलिवुड सिलेब्स प्रभावित लोगों और कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब ऐक्टर, डायरेक्टर ने मंगलवार को बताया कि उनकी पर्सनल प्रटेक्शन इक्विपमेट्स (PPE) किट्स, मुंबई को Cama Hospital भेज दी गई है। खास मेसेज के साथ भेजी पीपीई किट फरहान ने ट्विटर पर कंसाइनमेंट की तस्वीर शेयर की और जिन लोगों ने सेफ्टी किट के लिए कॉन्ट्रिब्यूशन दिया था, उनका शुक्रिया भी अदा किया। पीपीई किट बॉक्सेस पर एक खास मेसेज है। इसमें लिखा है, ये पीपीई किट्स फरहान अख्तर के फैंस की वजह से संभव हो सकीं। फरहान ने किया ट्वीट फरहान ने ट्वीट किया है, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा पीपीई का कंसाइनमेंट मुंबई के कामा हॉस्पिटल के लिए जा चुका है। उन सभी को बहुत सारा प्यार और आभार, जिन्होंने इसमें योगदान दिया। लोगों से की सहयोग करने की अपील फरहान ने लोगों से अपील की कि वे हेल्थकेयर वर्कर्स के पीपीई किट के लिए दान करके और फंड जुटाकर सपोर्ट करें। कुछ दिन पहले फरहान अख्तर ने अनाउंस किया था कि वह 1000 पीपीई किट डोनेट करेंगे और लोगों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की थी। कई बॉलिवुड सिलेब्स ने Covid-19 से लड़ने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के सपोर्ट में सहयोग दिया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2z2OwYh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment