Monday, May 18, 2020

फेमस टिकटॉकर फैजल सिद्दीकी ने एसिड अटैक पर पोस्‍ट किया वीडियो, अब ऐक्‍शन की तैयारी में NCW

टिकटॉक स्‍टार फैजल सिद्दीकी के मुश्‍किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ ट्विटर पर लोगों का गुस्‍सा फूट रहा है। मामला एक वीडियो से जुड़ा है जिसमें वह लड़कियों पर एसिड अटैक का महिमामंडन करते नजर आ रहे हैं। इस पर राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) कार्रवाई करने जा रहा है। बता दें, पॉप्‍युलर टिकटॉकर फैजल के 13.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते हैं जिसे एसिड बताया जाता है। वह लड़की से कहते हैं कि उसने उन्‍हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया ना। अगले सीन में लड़की के चेहरे पर लाल रंग का काफी मेकअप होता है जो बताता है कि उसका चेहरा जल गया है। ऐक्‍शन को तैयार NCW बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग किया और मामले को हाइलाइट किया। इसके बाद शर्मा ने कन्‍फर्म किया कि वह इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी। कौन हैं फैजल सिद्दीकी? बता दें, फैजल सिद्दीकी टीम नवाब के मेंबर और टिकटॉकर आमिर सिद्दीकी के भाई हैं। आमिर हाल ही में तब विवादों में आ गए थे जब उन्‍होंने एक लंबा-चौड़ा वीडियो जारी कर बता रहे थे कि क्‍यों यूट्यूब से ज्‍यादा टिकटॉक बेहतर है। इसके जवाब में यूट्यूबर कैरी मिनाती ने एक वीडियो जारी कर आमिर को रोस्‍ट किया था। हालांकि, बाद में यूट्यूब से वीडियो को अपने प्‍लैटफॉर्म से हटा लिया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yXIKHp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment