Monday, May 18, 2020

Exclusive: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पत्नी आलिया ने भेजा तलाक और मेंटेनेंस का नोटिस, लगाए कई गंभीर आरोप

बॉलिवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को, उनकी वाइफ आलिया ने तलाक और मेंटेनेंस अमाउंट मांगते हुए लीगल नोटिस भेजा है। आलिया के वकील अभय सहाय ने नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से हुई बातचीत में बताया, 'मेरी क्लाइंट आलिया ने 7 मई को एक लीगल नोटिस अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भेजा है, जिसमें तलाक और मेंटेनेंस की मांग की है।' वकील आगे बताते हैं, 'इस समय हम लीगल नोटिस में और क्या-क्या लिखा गया है, यह डिस्क्लोज नहीं करेंगे। नोटिस में लिखी गईं बहुत सी बातें बेहद कॉन्फिडेंशल और सेंसटिव हैं। हमने यह नोटिस 7 मई को ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए भेजा है। इस समय जब हालात मुश्किल हैं, ऐसे में स्पीड पोस्ट की सुविधा नहीं है। आलियाजी ने 13 मई को अपनी तरफ से लीगल नोटिस भेजा था, अब तक नवाज़ुद्दीन का कोई भी रिस्पॉन्स नहीं आया है।' नवाज की वाइफ आलिया ने हमसे हुई बातचीत में कहा, 'मैं इस समय ज्यादा कुछ तो नहीं बोल पाऊंगी, लेकिन जो भी मेरे वकील ने आपसे कहा है, वह सब सच है। जब भी कुछ इस तरह की बात जीवन में होती है तो इसके पीछे कोई वजह होती है। मुझे लगता है इस लॉकडाउन के समय में मुझे इस बारे में सोचने में मदद मिली। अब जाकर मैंने तलाक लेने का यह निर्णय लिया है। नवाज के साथ मेरे रिश्ते में प्रॉब्लम बहुत समय से है। हम काफी समय से अलग-अलग ही रह रहे हैं।' नवाज को लेकर आज सुबह से खबरें हैं कि वे अपने परिवार के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के बुढाना में ईद मनाने के लिए गए हैं। बुढाना पहुंचने के बाद उन्हें उनके घर में होम क्वॉरंटीन कर दिया गया। हालांकि इस खबर पर उनके भाई का कहना है कि नवाज ईद मनाने नहीं बल्कि बीमार बूढ़ी मां को घर छोड़ने आए हैं। बताया जा रहा है कि नवाज शनिवार को अपने घर पहुंचे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई से यूपी तक आने के लिए प्रशासन से जरूरी परमिशन ली थी। नवाज के भाई शम्स सिद्दीकी ने इस परमिशन की एक कॉपी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर रहा है कि उनकी मां काफी बीमार हैं और इसलिए उनका परिवार मुंबई से सफर करके होम टाउन पहुंचा है। परमिशन लेटर में भी लिखा है कि नवाज का परिवार स्वास्थ्य कारणों से सफर कर रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yYrVfu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment