अरबाज खान और लंबे वक्त से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कई बार दोनों की जल्द शादी होने की खबरें भी आ चुकी हैं। पहले अरबाज खान ने जॉर्जिया से शादी पर बात की थी। अब जॉर्जिया का इस पर बयान सामने आया है। साथ रह रहे हैं जॉर्जिया-अरबाज लॉकडाउन के बीच जॉर्जिया और अरबाज साथ रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉर्जिया अरबाज से अपने शादी के प्लान पर बोलीं। उन्होंने कहा कि लोगों को जो समझना हो समझते रहें। अगर शादी होगी तो वह सबको बताएंगी। अरबाज खान ने कुबूली थी डेटिंग की बात इससे पहले अरबाज खान ने जॉर्जिया से शादी के प्लान पर बात की थी। उन्होंने कहा था, क्या मैं अभी जिस सिनैरियो में हूं वहां खुश हूं? हां मैं बहुत खुश हूं। क्या मैं जॉर्जिया से डेटिंग कर रहा हूं? हां मैं उसे डेट कर रहा हूं। मैं इस बात को कुबूल करता हूं और ऐसा न करना मूर्खता होगी। लेकिन जहां तक यह सवाल है कि मैं उनसे शादी करने वाला हूं या नहीं, किसे पता? और अगर पता होगा भी तो मुझे इस पर क्यों बोलना चाहिए? जब ऐसा होगा तो मैं घोषणा कर दूंगा। फैमिली फंक्शंस में भी दिखती हैं जॉर्जिया लॉकडाउन के पहले भी अरबाज और जॉर्जिया को कई बार साथ देखा जाता था। वह उनके फैमिली फंक्शंस और आउटिंग में साथ होती थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c9V6KM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment