गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता और बॉलिवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र भले ही फिल्मों में इस समय ऐक्टिव न हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र लगातार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैन्स के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। हाल में धर्मेंद्र का ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो: अपने फार्महाउस पर वक्त बिता रहे धर्मेंद्र ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने यहां लगे एक पुराने बांस के पौधे को दिखा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आदत हो चले हैं आप मेरी... कुछ भी ट्वीट कर देता हूं। बुध बम्बू, आंधी में गिर गया था। जैसे तैसे इसे संभाल लिया है। इसका आशीर्वाद... जीते रहो। आप सभी को प्यार और आभार।' बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर ही आराम कर रहे हैं। इससे पहले भी धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस के कई वीडियो शेयर किए हैं जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया है। पिछले दिनों धर्मेंद्र का फार्म पर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हुआ था। नीचे देखें, धर्मेंद्र के कुछ पॉप्युलर वीडियो:
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WB5kOY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment