Friday, May 1, 2020

ऐंजेलिना जोली ने इरफान खान की इस काबिलियत को किया याद, साथ कर चुकी हैं फिल्म

इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बारे में कहा जाता था कि वह हीरो नहीं असली ऐक्टर हैं। उनकी ऐक्टिंग स्किल्स को बॉलिवुड ही नहीं हॉलिवुड में भी माना जाता है। इरफान के निधन के बाद उनकी हॉलिवुड को-स्टार ऐंजेलिना जोली ने भी उनको याद किया। स्माइल को करती हैं याद इरफान खान कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में नहीं रहे। 2007 में उन्होंने हॉलिवुड फिल्म 'अ माइटी हार्ट' में ऐंजेलिना जोली के साथ काम किया था। एक स्टेटमेंट में ऐंजेलिना ने कहा, इरफान के साथ काम करना उनके लिए प्रिविलेज की बात है। वह क्राफ्ट के लिए उनके कमिटमेंट की तारीफ करती हैं। उन्होंने उनकी स्माइल को भी याद किया और कहा, क्राफ्ट के लिए उनके कमिटमेंट और साथ ही स्माइल के लिए मैं उनको याद करती हूं। अपनी तरफ से उनके परिवार, दोस्तों और उनके भारत और पूरी दुनिया में फैंस के लिए सांत्वना भेजती हूं। इरफान का फिल्म में था ये रोल 'अ माइटी हार्ट' यूएस जर्नलिस्ट के बारे में फिल्म थी जिसकी 2002 में पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी। इरफान ने फिल्म में कराची के चीफ पुलिस अफसर जीशान काजमी का रोल किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aTr3pi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment