Friday, May 15, 2020

विकी कौशल के बर्थडे पर भाई सनी ने लिखा प्यारा मेसेज, लॉकडाउन के बीच ऐसे करेंगे सेलिब्रेट

बॉलिवुड के फेमस ऐक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने 2015 में 'मसान' के साथ डेब्यू किया था और अब लोगों के फेवरिट बन चुके हैं। आज (16 मई) को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर उनके करीबियों ने उनको विश किया है। उनके भाई सनी कौशल ने भी मजेदार मेसेज पोस्ट किया है। सनी और विकी के बीच है जबरदस्त बॉन्डिंग 'राजी', 'संजू' और 'उरी' जैसी फिल्मों से बॉलिवुड में अपनी खास जगह बनाने वाले विकी कौशल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके भाई सनी कौशल से उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग है। इस मौके पर सनी ने विकी के लिए प्यारा मेसेज पोस्ट किया है। पोस्ट की बचपन की प्यारी तस्वीर सनी ने विकी के साथ बचपन की तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है, कुछ नहीं बदला...फोटो पेपर से फोन पर आ गयी, बाकी कुछ नहीं बदला...तू 2 फीट 6 से 6 फीट 2 का हो गया, बाकी कुछ नहीं बदला...हम पहले कूल थे आज वेरी कूल हैं, बाकी कुछ नहीं बदला... मैं लेफ्ट था, तू राइट है। देख, कुछ नहीं बदला... जन्मदिन मुबारक हो भाई @vickykaushal09 ढेर सारा प्यार ऐसे सेलिब्रेट करेंगे बर्थडे विकी कौशल का बर्थडे लॉकडाउन के बीच पड़ा है। उन्होंने बताया कि वह घर पर ही छोटा-मोटा सेलिब्रेशन करेंगे। विकी ने बताया, इस बार कुछ अलग होगा क्योंकि इसे शांति के साथ मनाया जाएगा। मैं परिवार के साथ वक्त बिताऊंगा। दोस्तों से वीडियोकॉल भी करूंगा। हमेशा परिवार को देंगे ज्यादा वक्त विकी ने बताया कि अब से वह हमेशा कोशिश करेंगे कि परिवार को ज्यादा वक्त दें। लॉकडाउन हट भी जाएगा तो विकी कोशिश करेंगे कि चाहे कितने बिजी हों, वह परिवार के साथ पर्याप्त वक्त बिताएंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से उन्हें परिवार की कीमत पता चल गई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2z2QJCL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment