Saturday, May 16, 2020

सोनम कपूर ने वीडियो शेयर कर बताया, क्लीन शेव कैसे दिखते हैं उनके पति आनंद अहूजा

और बॉलिवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल्स में से एक हैं। सोमन और आनंद अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। इस समय सोनम और आनंद लंदन से आने के बाद लॉकडाउन में अपने घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस बीच सोनम ने आनंद के लेटेस्ट लुक में एक वीडियो शेयर किया है। लॉकडाउन में अन्य सिलेब्रिटीज की तरह ही आनंद अहूजा के दाढ़ी बाल भी बढ़ गए थे। हालांकि हाल में जब आनंद क्लीनशेव हुए तो सोनम उनका लुक शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकीं। इस वीडियो में सोनम अपने फैन्स को दिखा रही हैं कि क्लीनशेव होकर उनके पति कैसे दिखते हैं। बता दें कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन के बीच इस कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह भी मनाई है। सोनम और आनंद की शादी साल 2018 में हुई थी। फिल्मों की बात करें तो सोनम पिछली बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद से सोनम ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dN2ImT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment