Thursday, May 21, 2020

पंजाब के मिनिस्टर ने मुमताज को दी श्रद्धांजलि, परिवार ने कहा- झूठ है निधन की खबर

ऐक्ट्रेस मुमताज एक बार फिर से गलत वजह से हेडलाइन्स में हैं। बीते साल की तरह इस साल भी उनकी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर है। इस बार पंजाब के एक मिनिस्टर ने उनको श्रद्धांजलि दे डाली। हालांकि नवभारतटाइम्स.कॉम ने मुमताज के फैमिली मेंबर्स से संपर्क किया तो पता चला कि वह एकदम ठीक हैं। बीते साल इसी महीने में फैली थी अफवाह बीते साल ऐक्ट्रेस मुमताज की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। यह अफवाह मई के महीने में फैली थी। इस साल फिर इसी महीने में ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। दरअसल यह गलतफहमी पंजाब के स्पोर्ट्स मिनिस्टर राणा गुरमीत एस सोढ़ी के ट्वीट के बाद फैली। सोढ़ी का ट्वीट हुआ वायरल सोढ़ी ने ट्वीट किया, मुमताजजी नहीं रहीं! यह मेरे लिए बड़ा झटका है। मैंने बहुत करीबी दोस्त को खो दिया। कुछ महीने पहले उनसे लंदन में मुलाकात हुई थी। हमेशा जीवन से भरीं... उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। आप चलीं गईं लेकिन आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। घरवालों ने बताया झूठ है खबर उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। फराह खान अली ने मुमताज की बेटी से बात की और बताया कि वह एकदम ठीक हैं। वहीं मिलाप जवेरी ने भी मुमताज के निधन की खबर को गलत बताया है। बता दें कि फराह और मिलाप मुमताज की बेटी के ससुराल से रिलेटिव्स हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Zp62R2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment