हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के लिए अपने फैन मोमेंट वाली तस्वीर शेयर की, जो काफी चर्चा में रही। अब ऐसी ही एक तस्वीर दत्त ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के लिए अपने फैन मोमेंट का नजारा दिखाया है। इस तस्वीर में त्रिशाला बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहीं। हालांकि, त्रिशाला को यह याद नहीं कि तस्वीर कब खींची गई थी। उन्होंने लिखा है, 'मुझे याद नहीं कि यह तस्वीर कब खींची गई थी, लेकिन शायद यह 90 के दशक के शुरुआत की है।' हालांकि, त्रिशाला फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फिल्मी सितारों से नहीं। बता दें कि त्रिशाला बता चुकी हैं कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आएंगी और इसमें उनका कोई इंट्रेस्ट भी नहीं है। त्रिशाला न्यू यॉर्क में रहती हैं। पिछले साल त्रिशाला अपने बॉयफ्रेंड की अचानक मौत के बाद काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताते हुए लिखा था, 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई और तुम्हारी बन कर धन्य हो गई। तुम हमेशा मेरे भीतर जिंदा रहोगे। मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।' वह एक इटैलियन व्यक्ति को डेट कर रही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2zHJsIF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment