Tuesday, May 19, 2020

ऐश्वर्या राय बचपन में कितनी नॉटी थीं, भाई के साथ ये तस्वीरें हैं गवाह

अपनी खूबसूरती से हर किसी के दिलों में बसने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई ही रहती हैं। लॉकडाउन में जहां इस वक्त सभी बरसों पहले बीत चुके पलों को फिर से याद करने में जुटे हैं, वहीं ऐश्वर्या भी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। यहां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन की तस्वीरों की, जिसमें अपने भाई आदित्य रॉय के साथ पोज़ देती दिख रही हैं और यह जोड़ी जबरदस्त क्यूट नजर आ रही है।

ऐश्वर्या के बचपन की कोई भी तस्वीर देख लें, हर किसी में उतनी ही क्यूट नजर आती हैं ऐश। (All Pics: Instagram)

ऐश्वर्या और आदित्य के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और सोशल मीडिया पर अक्सर इसका नजारा दिख जाता है।

ऐश्वर्या कर्नाटक में पैदा हुईं और बचपन से ग्लैमर की चकाचौंध की तरफ अट्रैक्ट रहीं।

ऐश्वर्या न सिर्फ एक अच्छी ऐक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक ट्रेन क्लासिकल डांसर और सिंगर भी हैं। निजी लाइफ को लेकर भी ऐश्वर्या ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

19 साल की उम्र में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर खूबसूरती के मामले में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार बनी फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव थे। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐक्ट्रेस जल्द मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में काम करेंगी।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TqjuAy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment