बॉलिवुड ऐक्टर सत्यजीत दुबे की मां संक्रमित हो गई हैं। सत्यजीत की मां 54 साल की हैं। हाल ही में बुखार और शरीर दर्द के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। बाद में यह टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से सत्यजीत सदमे में हैं। सत्यजीत ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि उनकी मां मुंबई के एक अस्पताल में अभी आइसोलेशन वार्ड में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्यजीत की मां माइग्रेन पीड़ित रही हैं। करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें तेज बुखार के साथ ठंड की शिकायत हुई और फिर उल्टी। इसके बाद उनके पूरे शरीर में दर्द शुरू हो गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे। डॉक्टरों की सलाह के बाद कराया टेस्ट अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए भी सलाह दी और बाद में यह टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है। संजय दत्त के बेटे का रोल निभा चुके सत्यजित ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं था कि मां को अस्पताल में एडमिट कराएं। बेड के लिए भी करना पड़ा संघर्ष सत्यजीत ने बताया कि अस्पताल में मां को भर्ती कराने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ऐक्टर होने के पावर का इस्तेमाल करना पड़ा और कुछ अन्य जगहों से मदद लेकर उन्होंने मां को वहां भर्ती कराया। इस मामले को देखने के बाद सत्यजीत बहुत भावुक हुए। पोस्ट में लिखा यह उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'मेरे लिए या किसी के लिए भी मां ही सबकुछ है। उसे सारी सुविधाएं मिले हर बेटा चाहता है।पर, सोचिए अगर मेरे जगह कोई और होता और आप सामान्य प्रक्रिया से चाहें कि आप बिस्तर पा जाएं तो यह असंभव जान पड़ता है। भगवान का बहुत शुक्रिया कि मैं ऐसे फील्ड में हूं, जहां ऐसे लोग हैं जिनके जरिए मैं यह कर पाया। मुझे कुछ लोगों को फोन करना पड़ा और मेरे लिए मदद हो गई। पर, एक आम नागरिक के लिए तो यह मुश्किल है बहुत।' इनसे लेनी पड़ी मदद प्रस्थानम को स्टार्स ने बताया कि संजय दत्त, अली फजल और टिस्का चोपड़ा आदि को फोन करने के बाद उन्हें यह मदद मिली। अब सत्यजीत और उनकी बहन घर में आइसोलेट हैं। सत्यजीत ने मुंबई पुलिस और बीएमसी कर्मचारियों, डॉक्टरों को भी इसके लिए शुक्रिया कहा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dNsDKY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment