वारियर याद हैं आपको। जी हां, वही मलयालम ऐक्ट्रेस जो रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गई थी। जी हां, एक गाने में खूबसूरत अंदाज में आंख मारने की अदा ने प्रिया प्रकाश को अचानक से स्टार बना दिया। चारों तरफ उनकी ही क्लिप वायरल हो रही थी। हर कोई प्रिया का दीवाना हो गया था। हालांकि प्रिया का यह वीडियो 2018 में सामने आया था, जबकि भोजपुरी ऐक्ट्रेस ने 2015 में ही यह कमाल कर दिया था। बस बात इतनी सी हुई थी तब किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। जी हां, भोजपुरी ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुले की हम बात कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने वर्ष 2015 में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आई फिल्म राजा बाबू के एक गाने में जो कमाल किया था, लगभग वैसा ही कमाल तीन साल बाद 2018 में करके प्रिया पूरे देश में छा गईं। अब आम्रपाली फिर हो रहीं इसके लिए मशहूर अब आम्रपाली दुबे के फैंस ने भी मन बना लिया है कि वह अपनी प्रिय ऐक्ट्रेस को इंटरनेट सनसनी बनाएंगे। तभी तो 2015 का यह गाना अब वायरल होने लगा है। अचानक से आम्रपाली के आंख मारने के इस खास अंदाज को लोग प्यार करने लगे हैं। अचानक से यह गाना लोकप्रिय हुआ है और चारों तरफ आम्रपाली दुबे का चर्चा है, इसी बहाने इस फिल्म की भी चर्चा हो रही है। प्रिया से पहले किया था ऐसा इस गाने की शुरुआत में ही जिस तरह से आम्रपाली आंख मटकाती हैं, उससे दिनेश लाल एकदम भौंचक्के रह जाते हैं। खेल हो गईल...दादा रे माथा फेल हो गईल...। इस गाने में दिनेश और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री भी देखते बनती है। गाना तो यह सुपरहिट है ही। इस गाने को देखते ही आपको वह वक्त याद आएगा जब कुछ ऐसा करके प्रिया इंटरनेट सनसनी बन गई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LC8n39
via IFTTT
No comments:
Post a Comment