कोरोना महामारी (COVID-19) के कारण पूरा देश लॉकडाउन में है। इस दौरान सेलिब्रिटीज भी अपना टाइम घर में ही बिता रहे हैं। फिर चाहे वे किसी भी फील्ड के हों। कोई घर में साफ-सफाई कर रहा है तो कोई डांस कर रहा है। सेलिब्रिटीज अपने फैंस के लिए लॉकडाउन के वीडियोज भी पोस्ट करते रहते हैं। ऐक्ट्रेस भी घर में पति के साथ मस्ती कर रही हैं। बुधवार को अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि उन्हें घर में एक डायनासोर दिखा है। अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'मैंने एक डायनासोर को देखा।' वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दरवाजे के पीछे से डायनासोर की तरह चलते हुए आते हैं और अचानक से आवाज निकालते हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी वीडियो देखें... इससे पहले भी अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कोहली को 'चिढ़ा' रही थीं। वीडियो में अनुष्का कोहली की ओर देखकर मैदान में दर्शकों की तरह हूटिंग कर रही हैं। वह 'कोहली, ऐ कोहली, चौका मार ना चौका। क्या कर रहा है?' इस वीडियो के आखिर में विराट कोहली के एक्सप्रेशन पर भी काफी मीम्स बने थे। देखिए... इसके अलावा घर में रहकर अनुष्का ने विराट कोहली का हेयर कट भी किया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने 'पाताल लोक' नाम से एक वेब सीरीज प्रड्यूस की है जिसे लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। सीरीज में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी और गुल पनाग जैसे जाने-माने कलाकारों ने रोल किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bKM71p
via IFTTT
No comments:
Post a Comment