Tuesday, May 19, 2020

वीडियो: जब रणबीर-अनुष्का के गाने पर पापा संग झूम कर नाचीं कियारा आडवाणी

बॉलिवुड में इस समय सबसे तेजी से उभरती हुई टैलंटेड ऐक्ट्रेसेस की बात करें तो उसमें का नाम भी गिना जाएगा। पिछले साल उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' सुपरहिट रही थी। इसके बाद अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ आई फिल्म 'गुड न्यूज' में भी उनके काम को काफी सराहा गया था। कियारा की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है और हाल में उनका एक पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है। कियारा का यह डांस वीडियो काफी पुराना है जिसमें वह अपने पिता के साथ रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के गाने 'क्यूटीपाई' पर जमकर थिरकती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो कियारा की किसी फ्रेंड की शादी का बताया जा रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा अब अक्षय कुमार के साथ आने वाली अपनी अगली फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा कियारा इस फिल्म के अलावा कियारा की आने वाली फिल्में कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2', सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' और 'इंदू की जवानी' हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dXFIS7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment