ने अपने बच्चों यश और रूही के वीडियोज से लोगों को खूब एंटरटेन कर रखा है। रीसेंटली उनके डांस का वीडियो वायरल हुआ था, अब करण जौहर उनसे क्विज करते नजर आए। करण ने पूछे बच्चों से सवाल लॉकडाउन के बीच करण जौहर अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। इस बीच उनके बच्चे इंटरनेट पर काफी पॉप्युलर भी हो गए हैं। अब लेटेस्ट वीडियो में करण ने अपने बेटे यश से उनका नाम पूछा। तो उन्होंने जवाब दिया, यश करण जौहर। उन्होंने अपने शहर का नाम भी सही बताया। हालांकि जब करण ने उनसे उनके देश का नाम पूछा तो यश ने जवाब दिया, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान। करण रह गए दंग यश के इस जवाब से करण जौहर हैरान रह गए। उन्होंने यश को समझाया कि उनकी कंट्री का नाम इंडिया है। करण शेयर कर चुके कई वीडियोज बता दें कि जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है, करण जौहर अपने बच्चों के साथ कई वीडियोज शेयर कर चुके हैं। इन वीडियोज में कई बार करण की मां भी नजर आती हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bBtuwP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment