लॉकडाउन के कारण बॉलिवुड स्टार भले ही पनवेल स्थित अपने फॉर्म हाउस में फंसे हुए हैं। बावजूद इसके फिल्म को लेकर उनका काम नहीं रुका है। वह लगातार नए-नए स्क्रिप्ट को देख रहे हैं और सूत्रों पर भरोसा करें तो एक स्टोरी उन्हें बेहद पसंद भी आई गई है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान अपने प्रोडक्शन के तहत इस फिल्म को बनाने की तैयारी में भी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में खुद सलमान खान तो होंगे ही इसके साथ ही वह पुलकित सम्राट- कीर्ति खरबंदा और सुनील ग्रोवर- डेजी शाह की जोड़ी भी बनाने की कोशिश करेंगे। इस प्रॉजेक्ट का नाम 'बुलबुल मैरिज हॉल' है। जोड़ियों को मिलाएंगे सलमान बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खुद इन दोनों जोड़ियों को मिलाने वाले की भूमिका में होंगे। मुंबई मिरर के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सुनील ग्रोवर के साथ डेजी शाह की जोड़ी होगी। वहीं फिलहाल लिव इन में साथ रह रहे पुलकित सम्राट और कीर्ति खरबंदा की जोड़ी एक साथ होगी। ड्रीम गर्ल डायरेक्टर की है कहानी उत्तर प्रदेश में इस फिल्म की शूटिंग होगी और इसमें दोनों की जोड़ियों की कहानियां साथ-साथ चलेंगी। ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य इस फिल्म की कहानी लिखी है। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे रोहित नैय्यर। राज को साथ जोड़ने के सवाल पर इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सलमान पहले से उन्हें जानते हैं, जब वह कॉमेडी सर्कस के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। इसके बाद ड्रीम गर्ल में भी उन्होंने खुद को साबित किया। इन फिल्मों में भी दिखेंगे सलमान जहां तक सलमान खान की बात है तो वह अपनी फिल्म राधे पर भी फोकस हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ईद पर आने वाली है। इसके अलावा उनके पास रेस 3 भी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WetfCm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment