एक ऐसे बॉलिवुड ऐक्टर हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ वह छोटे होते जा रहे हैं। इतने यंग और फिट दिखने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी 36वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट की। ऐसे में उनसे एक गलती हो गई जिसका प्रायश्चित भी भरपूर किया। अनिल ने ऐसे किया प्रायश्चित अनिल कपूर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, मुझे ये गुनाह करने में बड़ा मजा आया- सारा ऐनिवर्सरी केक खा लिया। अब मुझे सारी कैलरी बर्न करनी होगी। लॉकडाउन के बीच मनाई ऐनिवर्सरी अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता ने लॉकडाउन के बीच अपनी ऐनीवर्सरी सेलिब्रेट की। उनकी बेटी सोनम कपूर ने उनकी तस्वीरों और पोस्ट के साथ विश किया था। शुभकामनाएं देने के साथ सोनम ने लिखा था कि आपने 3 कॉन्फिडेंट और क्रेजी बच्चे पैदा किए हैं। उम्मीद करते हैं कि हम आपको प्राउड फील करवाएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cXcqTM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment