Tuesday, May 19, 2020

लॉकडाउन के बीच कुछ घंटों के लिए फार्महाउस से मुंबई पहुंचे सलमान खान!

बॉलिवुड सुपरस्टार कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से काफी पहले ही अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ पनवेल वाले फार्महाउस पर चले गए थे। इसके बाद लगभग पूरे दो महीने सलमान ने परिवार और दोस्तों के साथ फार्महाउस पर ही वक्त बिताया। इस दौरान सलमान की मां सलमान, बहन अर्पिता, सोहेल खान का बेटा, आयुष शर्मा के अलावा जैकलिन फर्नांडिस और सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी साथ में थीं। पनवेल के फार्म हाउस से सलमान के परिवार और दोस्तों के साथ कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं। उसके बाद सलमान के परिवार के लोग वापस मुंबई आ गए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद सलमान खान बहुत जल्दबाजी में मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने पैरंट्स से मिलकर गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सलमान ने कोरोना वायरस के कारण लोगों को पहुंचाई जा रही सहायता का भी जायजा लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो पनवेल में लगभग 60 दिन गुजारने के बाद सलमान कुछ समय के लिए अपने पैरंट्स से मिलने के लिए मुंबई आए थे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से पूरी मंजूरी ली थी और सारे निर्देशों का पालन किया था। सलमान ने यहां कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए चल रहे राहत कार्यों का भी जायजा लिया जिसकी देखरेख उनके पिता सलीम खान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान बस कुछ घंटों के लिए ही मुंबई आए थे और उसके बाद रात होने से पहले वापस अपने फार्महाउस पर चले गए। बता दें कि पनवेल के फार्महाउस पर भी सलमान खान अपने कामों में काफी बिजी हैं। वह अपनी आने वाली फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम करने के अलावा अपने यूट्यूब चैनल के लिए गाने भी शूट और रिकॉर्ड कर रहे हैं। सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण अटक गई है। इस फिल्म की कुछ दिन की शूटिंग बाकी है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cIsdWh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment