कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में सभी सिलेब्रिटीज अपने घरों पर कैद हैं। हालांकि बॉलिवुड सिलेब्स सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैन्स के टच में हैं और फोटो या वीडियो के जरिए अपने बारे में अपडेट्स दे रहे हैं। इस बीच ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जो चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल तस्वीर में आलिया भट्ट कुछ छोटे बालों में दिख रही हैं। रविवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में आलिया ने यह भी बताया है कि उनके किसी नजदीकी व्यक्ति ने उनके बाल घर पर काटे हैं। हालांकि इस व्यक्ति के बारे में आलिया ने कुछ नहीं बताया है। यह उनकी बहन शाहीन भट्ट या बॉयफ्रेंड भी हो सकते हैं। फैन्स इसी बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि आलिया के बाल किसने काटे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बीच आलिया और रणबीर एक साथ रह रहे हैं। हाल में दोनों ऋषि कपूर की तेरहवीं की पूजा में साथ दिखाई दिए थे। रणबीर और आलिया दोनों ही अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2X5i0wt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment