Monday, May 18, 2020

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किया 'आत्मनिर्भर भारत' पर लता मंगेशकर का वीडियो

कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच पूरा देश पिछले 2 महीनों से लॉकडाउन से गुजर रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने भी इस संबंध में राष्ट्र के नाम संदेश जारी करते हुए '' की भावना का आह्वान किया था। पीएम के इसी संदेश के आधार पर 200 से ज्यादा गायकों ने एक गाना 'जयतु जयतु भारतम- वसुधैव कुटुंबकम' तैयार किया है। इस गाने का वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। मशहूर सिंगर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।' इस गाने को इंडियन सिंगर्स राइट्स असोसिएशन के 211 सदस्यों ने तैयार किया है। गाने को आशा भोसले, सोनू निगम, शंकर महादेवन जैसे कई गायकों ने अपनी आवाज दी है। गाने से प्रसून जोशी जैसे गीतकार भी जुड़े हुए हैं। गाने का म्यूजिक शंकर महादेवन ने दिया है। इन सभी आर्टिस्टों ने लॉकडाउन के बीच अपने-अपने हिस्से को अपने घरों पर ही रिकॉर्ड किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AzckDg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment