फिल्म 'हेरा फेरी' सीरीज ने जिस तरह से दर्शकों का दिल जीता है, सभी चाहते हैं कि जल्द ही इसका तीसरा पार्ट भी सामने आए। इसे लेकर समय-समय पर चर्चाएं भी चलती रही हैं। पिछले दिनों ही ऐक्टर सुनील शेट्टी ने दावा किया था कि यह फिल्म जरूर बनेगी। अब यह खबर सामने आ रही है कि फिलहाल यह फिल्म होल्ड पर है। इसे लेकर सुनील शेट्टी से एक बार फिर सवाल हुआ। सुनील भी जवाब के लिए तैयार थे। सुनील शेट्टी ने कहा, अब सबकुछ फिलहाल होल्ड पर है। इस फिल्म बनाने को लेकर सभी उत्सुक और तैयार हैं, पर समय के साथ इसमें कुछ बदलाव की गुंजाइश है। सुनील ने माना देरी होगी पर बनेगी जरूर सुनील शेट्टी ने आगे कहा,'चूंकि फिल्म बड़े पर्दे के बाद टीवी पर भी बड़ी हिट रही है। इस पर मीम्स भी खूब बनते हैं। तो हम लोग इस फिल्म के महत्व को समझ रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जो प्यार है, हम किसी भी कमी के साथ इस फिल्म को लेकर नहीं आ सकते।' सुनील ने यह भी कहा सुनील शेट्टी ने कहा, 'समय जरूर लगेगा पर मैं एक बात दावे से कह सकता हूं कि यह फिल्म जरूर बनेगी। हम सभी एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं और यही चीज जादू सा कुछ करेगा। मुझे उम्मीद है कि यह होगा। कब होगा यह जरूर अभी निश्चित नहीं है। पर, होगा यह तो तय है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LDc34r
via IFTTT
No comments:
Post a Comment