रविवार, 5 अप्रैल 2020 की रात घड़ी सूइयों ने जैसे ही 9 बजने का संकेत दिया। पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुट होकर अपने घरों की बालकनी और छतों पर निकल आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हर किसी ने दीये, टॉर्च और मोमबत्तियां जलाईं। इसी कड़ी में बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी दीया जलाते हुए तस्वीर शेयर की। लता मंगेशकर ने इंस्टाग्राम पर तो रजनीकांत ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है। लता मंगेशकर तस्वीर में दीपक जलाते हुए नजर आ रही हैं, जबकि रजनीकांत हाथ में मोमबत्ती लेकर शांति का संदेश देते नजर आ रहे हैं। लता मंगेशकर ने अपनी फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'नमस्कार। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के आह्वान पर आओ सब मिलकर दिया जलाएं।' दूसरी ओर, रजनीकांत ने फोटो के साथ #StayHomeStaySafe #Solidarity #Unity #IndiaFightsCoronavirus जैसे हैशटैग लगाए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RbejDg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment