प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल यानी रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट तक के लिए लाइट बंद करके मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद लोगों ने अपना जबरदस्त समर्थन दिया है। वहीं बॉलिवुड स्टार्स ने भी प्रधानमंत्री की अपील ध्यान में रखते हुए साथ आए और दीपक जलाए। बता दें कि उन्होंने अपने फैंस से भी इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा था। सिलेब्स शेयर कर रहे तस्वीरें लता मंगेंशकर, तापसी पन्नू, अर्जुन रामपाल, सुनील ग्रोवर, एकता कपूर, करण जौहर सहित कई लोगों ने दीये जलाए। यहां पर उन बॉलिवुड सिलेब्स के ट्वीट्स और इंस्टाग्राम पोस्ट हैं, जिन्होंने दीये जलाए हैंः जनता कर्फ्यू का समर्थन बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। इस दिन पीएम ने देशवासियों से कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वालों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए थाली, ताली, घंटी आदि बजाने की अपील की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34jifaA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment