Sunday, April 5, 2020

9 बजते ही घर की बालकनी में पहुंचे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, जलाया दीपक

कोरोना के ख‍िलाफ जंग में समूचा बॉलिवुड भी देश के साथ है। घड़ी में रव‍िवार रात जैसे ही 9 बजे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने घर की बालकनी में पहुंच गए। दोनों में हाथों में हाथ डालकर एकसाथ दीया जलाया और कोरोना के ख‍िलाफ एकजुटता और शांति का संदेश दिया। रणवीर सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर की है। रणवीर सिंह ने जहां इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है, वहीं दीपिका ने भी इंस्‍टा स्‍टोरी में यही फोटो लगाई है। रणवीर सिंह ने फोटो के साथ कैप्‍शन में हैशटैग #9pm9minutes लिखा है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण जहां पूरा देश घरों में बंद है, वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी सेल्‍फ आइसोलेशन में हैं। बॉलिवुड का यह क्‍यूट कपल साथ में क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहा है। दीपिका और रणवीर अक्‍सर इंस्‍टा पोस्‍ट के जरिए एक-दूसरे को लेकर अपडेट देते रहते हैं। हाल ही रणवीर ने बताया था कि दीपिका उनके लिए तीनों टाइम का खाना पका रही हैं, वहीं दीपिका ने भी एक फोटो पोस्‍ट की थी, जिसमें उन्‍होंने रणवीर के माथे पर 'हसबैंड' का टैग लगा दिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ywfoyZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment