कोरोना वायरस ने हर तरफ हाहाकार मचा रखा है और लोगो की जिंदगी घरों में कैद होकर रह गई है। भारत में तेजी से फैल रहे वायरस 21 दिन का लॉकडाउन का चल रहा है। ऐसे में जो लोग रोजाना कमाकर खाते थे, उनके लिए समस्या खड़ी हो गई। उनकी सरकार से लेकर समर्थ लोग मदद कर रहे हैं। वहीं, स्ट्रीट एनिमल्स पीछे रह गए और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। अब ऐसे एनिमल्स के बारे में ऐक्ट्रेस ने सोचा है और मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोनम और आनंद चलाते हैं कपड़ों का ब्रांड सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भाने नाम का कपड़ों का ब्रांड चलाती है। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रीट एनिमल्स की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, हमारा भाने का हेडक्वार्टर हमेशा से स्ट्रीट एनिमल्स से घिरा रहता है। अब लॉकडाउन के चलते इन एनिमल्स जैसे कुत्ते, बिल्ली और गाय के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। टीम भाने ने तय किया है वह अपनी कंपनी का 100 प्रतिशत मुनाफा सड़क के इन साथियों पर इस्तेमाल करेगा। सोनम कपूर को पॉवरलूम वर्कर्स को चिंता स्ट्रीट एनिमल्स के अलावा सोनम कपूर को भिवंडी के इन पॉवरलूम वर्कर्स की भी चिंता है, जिनकी लॉकडाउन के कारण काम छूट गया है। ऐक्ट्रेस ने बताया है कि कुछ संस्थाएं पॉवरलूम वर्कर्स की मदद के लिए आगे आई हैं। उनके मुताबिक मात्र 600 रुपये में हर कोई इन परिवारों की मदद कर सकता है। कोरोना से आई मुसीबत में बॉलिवुड स्टार्स ने की मदद भारत में कोरोना वायरस से आई मुसीबत में बॉलिवुड स्टार्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। वह पीएम केयर्स फंड, सीएम रिलीफ फंड आदि में दान कर रहे हैं। बॉलिवुड स्टार्स के अलावा सिनेमा से जुड़ी तमाम हस्तियों ने भी दान किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aJMry1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment