Sunday, April 5, 2020

कोरोना वायरस के योद्धाओं के लिए आएगा शान का गाना, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

दुनिया भर में जारी महामारी के प्रकोप पर बॉलिवुड के मशहूर पार्श्वगायक ने एक गाना बनाया है। यह गाना दरअसल उन लोगों के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जो कोविड-19 से देश को बचाने के लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस गाने का शीर्षक ‘मैं असली हिंदुस्तान हूं’ है, इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी शान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फॉलोअर्स के लिए इस खबर को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं असली हिंदुस्तान हूं’ कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारे योद्धाओं के प्रति यह एक श्रद्धांजलि है। इसे आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है और दुष्यंत ने इसे संगीत दिया है। जल्द ही इस गाने को जारी किया जाएगा।’ लॉकडाउन का बॉलिवुड सिंगर्स कर रहे सदुपयोग लॉकडाउन के इन दिनों में बॉलिवुड सिंगर्स अपने समय का भरपूर सदुपयोग कर रहे हैं। सोनू निगम से लेकर अखिल सचदेव और जसलीन रॉयल तक सभी ने अपने प्रशंसकों के लिए हाल ही में लाइव ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजित कर उनका मनोरंजन किया। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3,374 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें से 267 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 79 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय में जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात का मामला नहीं होता तो भारत में संक्रमण की दर काफी धीमी होती।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UK3TN3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment