इस वक्त सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर हैं। वह वहां कैसे वक्त बिता रही हैं, इसकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। उन्होंने वहां का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोकल जनता प्राइवेट डैम में मछली पकड़ती नजर आ रही है। पनवेल फार्महाउस पर हैं सलमान सलमान खान लॉकडाउन के बीच अपने पनवेल फार्महाउस में फंसे हुए हैं। उनके साथ उनकी फैमिली के लोगो और फ्रेंड्स भी हैं। सलमान की करीबी दोस्त यूलिया भी उनके साथ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाने की कोशिश की है कि वहां गांव के लोग कैसे मछली पकड़ रहे हैं। खाने के लिए करनी पड़ती है मेहनत यूलिया ने कैप्शन लिखा, आपको खाने के लिए काम करना पड़ता है। आज मैंने देखा कि कैसे लोकल जनता जल्दबाजी में मछलियां पकड़ रही है। (यह एक प्राइवेट डैम है जिसमें वे मछलियां पैदा करते हैं)। यूलिया ने यह भी कहा कि खाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ हैं सल्लू बता दें कि सलमान खान की दोस्त वालुशा डिसूजा, जैकलीन फर्नांडिस, जीजा आयुष शर्मा और अर्पिता खान भी उनके साथ हैं। फार्महाउस से लोगों को जागरूक कर रहे सलमान सलमान फार्महाउस से वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और फैंस को इस महामारी के दौरान सरकार के निमय मानने को कह रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bBasYh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment