Sunday, April 5, 2020

लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन बेली डांस की क्लासेज ले रही हैं सुहाना खान

पिछले काफी समय से की बेटी काफी चर्चा में रहती हैं। फैन्स लंबे समय से सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने डेब्यू से पहले ही सुहाना फैन्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं। भले ही सुहाना अभी बड़े पर्दे पर नहीं आई हों लेकिन इसकी तैयारी में वह कोई कमी बाकी नहीं छोड़ रही हैं और इसका सबूत है सोशल मीडिया पर सामने आई एक हालिया पोस्ट। पता चला है कि के कारण लॉकडाउन रहने के बीच भी सुहाना ने अपनी डांस प्रैक्टिस नहीं छोड़ी है। सुहाना और उनकी ट्रेनर दोनों अपने घरों में कैद हैं इसलिए सुहाना बेली डांसिंग की ऑनलाइन क्लासेज ले रही हैं। सुहाना की ट्रेनर ने अपने हैंडल पर अपनी और सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि सुहाना बेली डांसिंग की ऑनलाइन क्लासेज ले रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को पब्लिक किया था और इसके बाद से ही वह अपने फोटोज और वीडियोज लगातार फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह मेकअप में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सुहाना इस समय न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी में में फिल्म मेकिंग और ऐक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। पिछले साल उनकी एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' भी रिलीज हुई थी जिसमें उनकी ऐक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। अब फैन्स बेसब्री से सुहाना के बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aP3Bdm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment