कोरोना वायरस को मात देने के लिए सभी कमर कस चुके हैं और ऐसे में सरकार की ओर से हर किसी को घर में रहने की सलाह है। देश भर की जनता अपने-अपने घरों में खुद को कैद कर चुकी है। जहां बॉलिवुड ऐक्टर्स भी खुद को आइसोलेट कर चुके हैं वहीं उनके घर आनेवाली मेड ने भी आना बंद कर दिया है। ऐसे में स्टार्स अपने-अपने घरों के काम खुद कर रहे हैं। कटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा ही विडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने-अपने घरों के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। सेल्फ आइसोलेशन वाली कहानी न होती तो शायद आपको यह नजारा भी न दिखता कि स्टार्स अपने आम जीवन में कैसे रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में जबकि उनकी शूटिंग बंद हो चुकी है, ऐसे में कई सितारों ने ऐसे-ऐसे विडियोज़ पोस्ट किेए हैं, जिन्हें देख शायद आपको पता लग गया होगा कि उनका आम जीवन कैसा है। बता दें कि कटरीना ने तो कहा है कि उन्होंने बर्तन धोने का ट्यूटोरियल क्लास ही खोल लिया है। इस विडियो में उन्होंने बताया कि बर्तनों को धोने का सही तरीका क्या है। कैट ने कहा, 'चूंकि घर में काम करने वाले लोग भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं तो ऐसे में मैंने और मेरी बहन इज़ाबेल ने घर के बर्तन धोने का फैसला लिया। मैंने सोचा कि क्यों न थोड़ा प्रफेशनल ट्यूटोरियल जैसा करें।' इसी के साथ उन्होंने बर्तन धोते हुए इसका सही तरीका भी बताया। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने भी बर्तन धोने वाला अपना विडियो पोस्ट किया है और लिखा है, 'घर घर की कहानी।' हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि यह समझने की भूल न करें कि क्वॉरेंटीन के वक्त का यह हाल है, यह घर में हमेशा का हाल है।' इस विडियो में कार्तिक आर्यन के हाथ में कुकर नजर आ रहा है और वह घर के बर्तन धोते दिख रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3agdYXB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment