Sunday, March 22, 2020

नेटफ्लिक्स देगा बेरोजगार हुई फिल्म क्रू को 750 करोड़ रुपए की मदद, कई बड़े टीवी शोज और फिल्मों के प्रोडक्शन बंद

हॉलीवुड डेस्क. कोरनावायरस के कारण नौकरियां गंवा चुके फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए नेटफ्लिक्स ने 100 मिलियन डॉलर का रिलीफ फंड बनाया है। कंपनी ने बताया कि यह पैसा बेरोजगार हुए क्रू मेंबर्स को दिए जाएगा।

नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफीसर टेड सैरांडोस ने कहा कि, कोविड-19 ने कई इंडस्ट्रीज को बंद कर दिया है। लगभग सभी टीवी और फिल्म प्रोडक्शन बंद पड़े हैं, जिसके चलते कास्ट और क्रू के पास नौकरियां नहीं बची हैं।कंपनी ने कहा कि, काम गंवा चुके लोगों में इलेक्ट्रीशीयन्स, कारपेंटर्स और ड्राइवर्स शामिल हैं। इन सभी लोगों ने नेटफ्लिक्स का अच्छे समय में साथ दिया है और अब हम उनके बुरे समय में उनका साथ देंगे।

संगठन सरकार पर बना रहे हैं दबाव
कोरोना के चलते बंद पड़े एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में IATSE और SAG-AFTRA जैसी संस्थाएं सरकार से सदस्यों की मदद करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने 15 मिलियन डॉलर बाहर काम कर रही क्रू की मदद कर रहीं संस्थाओं को देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Netflix helps unemployed film crew Rs 750 crore, many big TV shows and films production stopped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xeD2iX

No comments:

Post a Comment