पूरी दुनिया कोरोना की वजह से देशभर के कई जगहों पर लॉकडाउन है और सभी आइसोलेशन में रह रहे हैं। जहां कई हॉलिवुड स्टार्स के कोरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर है और वो क्वॉरेंटीन हैं, वहीं बॉलिवुड स्टार्स ने अपने आपको आइसोलेशन में रख लिया है। इन दिनों सभी स्टार्स ने अपने आइसोलेशन वाले दिनों की तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि वे इस दौरान क्या कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर सेल्फ क्वॉरेंटीन के बाद की एक फनी तस्वीर शेयर की है। वैसे तो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग कोरोना से सुरक्षा को लेकर तमाम सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस बीमारी को लेकर घबरा रहे लोगों में माहौल हल्का रखने की भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ करते नजर आए हैं रणवीर सिंह। अपने फ़न के लिए हमेशा ही चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका लुक बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- क्वॉरेंटीन के बाद का यह मेरा लुक। रणवीर की इस तस्वीर को देखकर फैन्स लोटपोट हुए जा रहे हैं। रणवीर ने इससे पहले दीपिका पादुकोण की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट लाइन में अब भी खड़े हीरो के लिए जनता कर्फ्यू के दौरान तालियां बजाकर उनका आभार जताती नजर आ रही हैं। बता दें कि कल का दिन एतिहासिक रहा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने शाम 5 बजे कोरोना की जंग में मैदान में डटकर खड़े इन हीरोज़ का तालियों, थालियों और शंखनाद से आभार जताया, जिसमें वॉलिवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UwxsAj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment