Sunday, March 22, 2020

'जनता कर्फ्यू' पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया जादूगर गोगा का मेसेज

देश में बढ़ते के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने 22 मार्च रविवार को 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा की थी और लोगों से घर से बाहर न निकलने के रिक्वेस्ट की थी। पीएम के इस मेसेज का पूरा बॉलिवुड समर्थन कर रहा है और सिलेब्रिटीज लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की गुहार लगा रहे हैं। इस फेहरिस्त में भला कैसे पीछ रहते। बिग बी लगातार लोगों को कोरोना वायरस के बारे में सचेत कर रहे हैं। इस बीच के दिन उन्होंने एक खास तरीके से ही मेसेज दिया है। जहां कुछ लोग सीरियस मेसेज या विडियोज से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वहीं बिग बी ने बिल्कुल हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है। अमिताभ बच्चन के एक फैन पेज ने एक विडियो शेयर किया है जो बिग बी की पुरानी फिल्म 'जादूगर' का है। इस क्लिप में जनता कर्फ्यू के बारे में बड़े चुटीले अंदाज में दिखाया है। देखें विडियो: इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा विडियो क्लिप भी शेयर किया है। इस क्लिप में मरीन ड्राइव पर बिल्कुल खाली और सुनसान सड़क दिखाई दे रही है। इस विडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'आज सुबह मरीन ड्राइव मुंबई... इसी को कहते हैं राष्ट्रीय अनुशासल...जय हिंद।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास इस समय कई फिल्में हैं। हालांकि कोरोना वायरस के फैलने के कारण सभी फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई है। अमिताभ इस समय आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ आयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र', आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो', इमरान हाशमी के साथ 'चेहरे' और नागराज मंजुले के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'झुंड' में काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2y0GdLB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment