Thursday, February 6, 2020

अनुराग बसु बनाएंगे किशोर कुमार की बायॉपिक, यह ऐक्टर निभाएगा लीड रोल

फिल्ममेकर अनुराग बसु लेंजडरी सिंगर पर बायॉपिक बना रहे हैं, यह बात उन्होंने एक रीसेंट इंटरव्यू में बताई। कुछ रिपोर्ट्स थीं जिनमें बताया गया था कि यह प्रॉजेक्ट ठंडे बस्ते में है लेकिन अनुराग का कहना था कि फिल्म जरूर बनेगी। रणबीर निभाएंगे लीड रोल उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर कपूर उनकी फिल्म में लीड रोल निभाएंगे और दोनों इसके लिए कमिटेड हैं। बता दें कि रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले भी 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। रणबीर की अवेलेबिलिटी पर शुरू होगा काम अनुराग ने बताया कि फिल्म पर काम रणबीर की डेट्स के हिसाब से होगा। उन्होंने बताया कि रोल के लिए पहली चॉइस हमेशा रणबीर ही रहे हैं। 'लूडो' में बिजी हैं अनुराग इसी बीच बता दें कि अनुराग अपनी अपकमिंग फिल्म 'लूडो' में बिजी हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में होंगे। वहीं रणबीर अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में उनके को-स्टार्स आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चचन हैं। फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31yk7ux
via IFTTT

No comments:

Post a Comment