Friday, February 7, 2020

टाइगर श्रॉफ की मां ने 'दीशू' पाटनी को मलंग के लिए दी बधाई, ऐक्‍ट्रेस ने दिया जवाब

ऐक्‍ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्‍म '' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस दिशा की काफी तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं, बॉलिवुड सिलेब्‍स भी फिल्‍म में ऐक्‍ट्रेस की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की मां आएशा ने भी उन्‍हें इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में बधाई दी है। आएशा ने दिशा को 'दीशू' लिखते हुए टैग किया। इस पर ऐक्‍ट्रेस ने रिप्‍लाई करते हुए लिखा, 'लव यू आंटी।' इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच काफी ज्‍यादा प्‍यार है। 'मलंग' की स्‍क्रीनिंग पर पहुंचे टाइगर बता दें, बीती रात टाइगर श्रॉफ को 'मलंग' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग पर देखा गया और यहां उनके साथ दिशा काफी क्‍लोज नजर आईं। कैमरे के लिए दोनों ने साथ में काफी पोज दिए जो कि अब इंटरनेट पर वायरल है। आदित्‍य से नजदीकियां बढ़ने की थी चर्चा बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि 'मलंग' की शूटिंग के वक्‍त दिशा की आदित्‍य से नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि, बाद में दोनों ने कहा था कि यह जिंदगी का हिस्‍सा है। जब भी दो लोग कोई रोमांटिक फिल्‍म साथ में करते हैं तो ऐसी चर्चाएं होने लगती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/372K5HT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment