ऐक्टर मिलिंद सोमन ने जब उम्र में दोगुनी छोटी अंकिता कंवर से शादी की थी, तो सभी हैरान रह गए थे। तरह-तरह की बातें बनाई गईं और उन्हें ट्रोल भी किया गया। लेकिन वक्त के साथ मिलिंद और अंकिता का रिश्ता मजबूत होता गया। 5 साल डेटिंग, फिर शादी मिलिंद और अंकिता अकसर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और विडियो शेयर करते रहते हैं। अंकिता एक एयर होस्टेस रही हैं और उनकी मिलिंद से मुलाकात चेन्नै में हुई। इसके बाद कई बार वे दोनों मिले और फिर 5 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली। अंकिता मिलिंद सोमन को लेकर काफी क्रेजी हैं। तभी तो वह उनकी किसी भी तस्वीर या विडियो पर कॉमेंट करना नहीं छोड़तीं। मिलिंद ने हाल ही अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह नेकेड नजर आ रहे हैं। मिलिंद के इस अंदाज को देख जहां फैन्स भी उनके कायल हो गए, वहीं उनकी वाइफ ने भी इस पर कॉमेंट किया। अंकिता ने इस तस्वीर पर लिखा, 'और इसीलिए मैं तुम्हारी जिंदगी में आई। हेलो लवर।' बता दें कि मिलिंद और अंकिता ने साल 2018 में शादी की थी। लोगों ने उनकी उम्र के फासले का मजाक उड़ाते हुए मीम्स तक बना डाले थे। पर सारी नेगेटिव फीलिंग और आलोचना एक तरफ और मिलिंद-अंकिता का मजबूत रिश्ता एक तरफ। इनकी जोड़ी एक मिसाल से कम नहीं है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OAP8IX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment