Sunday, February 23, 2020

थम नहीं रहा 'मिस्टर इंडिया' का विवाद, शेखर कपूर बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

बॉलिवुड में ऐसी कई फिल्में होती हैं जो अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में ने घोषणा की थी कि वह '' का रीबूट वर्जन बनाने जा रहे हैं। इसके बाद से ही मूल फिल्म के डायरेक्टर ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने से पहले उनसे न तो कोई बात की गई और न ही इसकी इजाजत ली गई। हाल में ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि फिल्म बनाए जाने से पहले उनके पिता अनिल कपूर से पूछा जाना चाहिए था। अब डायरेक्टर शेखर कपूर ने ट्वीट कर फिल्म के क्रिएटिव राइट्स पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हम पहले दिन राइटर्स के साथ बैठते हैं लेकिन वे राइटर नहीं हैं। ऐक्टर्स की मदद करते हैं लेकिन वे ऐक्टर्स नहीं हैं। फिल्म की विजुअल लैंग्वेज को डिवेलप और क्रिएट करते हैं। एडिटिंग कंसोल पर घंटों मशक्कत करते हैं। डायरेक्टर फिल्म के हर पहलू में लीड करते हैं और प्रेरित करते हैं और हमारे पास कोई क्रिएटिव राइट्स नहीं हैं?' शेखर कपूर के ट्वीट सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहे हैं। इस बीच डायरेक्टर कुणाल कोहली ने लिखा, 'जावेद अख्तर ने गीतकारों और लेखकों के अधिकारों की बड़ी लड़ाई जीती है। अब यह सही समय है कि हम भी यही करें।' इसके जवाब में शेखर कपूर ने कहा, 'हां, कानूनी कार्रवाई का समय आ गया है... अब यह कर ही देते हैं।' बता दें कि इससे पहले ट्वीट कर शेखर कपूर ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि किसी ने उनसे मिस्टर इंडिया 2 के बारे में न तो बात की और न ही पूछा। उन्होंने कहा कि केवल अच्छी कमाई के लिए इस टाइटल का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके लिए वे फिल्म के मूल निर्माताओं की इजाजत के बिना किरदारों या कहानी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VhcRCe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment