Friday, February 7, 2020

बॉलिवुड ऐक्टर वरुण धवन और नताशा इसी साल करेंगे शादी? जानिए सबकुछ

शादियों का मौसम है। बॉलिवुड में भी शादियां हो रही हैं। जिनकी नहीं हो रही है, वे तारीखों की तलाश में हैं। कुछ बोल नहीं रहे हैं, लेकिन अंदरखाने चर्चा तेज है कि ये जोड़ियां भी जल्द ही शादी कर सकती हैं। शुक्रवार को ही यह बात सामने आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। अब एक और जोड़ी को लेकर खबर आई है। यह हैं और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक वरुण और नताशा ने डेट भी फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि वरुण और नताशा 22 मई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि पिछले साल ही वरुण और नताशा शादी करने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के नहीं चलने के कारण वरुण ने फिलहाल शादी का विचार टाल दिया था। 'स्कूल के दिनों से हम साथ हैं' अब यह बात सामने आ रही है कि दोनों ने एक बार फिर विचार किया और अब शादी इसी वर्ष करने पर राजी भी हो गए हैं। इतना ही नहीं दोनों ने इसके लिए 22 मई की तारीख भी तय कर ली है। बता दें कि नताशा के बारे में फिल्मफेयर से बातचीत में वरुण ने कहा था, 'हम दोनों एक साथ स्कूल गए। ऐसे में वह लंबे समय से मेरे माता-पिता को जानती है। वह मेरे परिवार के साथ कई पार्टियों में शामिल हो चुकी है।' अरमान की शादी में दिखे थे दोनों वरुण ने आगे कहा था, 'नताशा मेरे लिए सबकुछ हैं। वह मेरे परिवार को पसंद हैं। मैं उनके साथ खुद को पूरा पाता हूं। वह मुझे प्रेरित करती हैं और आगे बढ़ने में हमेशा ही मेरे साथ होती हैं।' हाल ही में अरमान जैन की शादी में दोनों एक साथ दिखे थे। उसके बाद भी यह चर्चा तेज हुई थी कि क्या वरुण और नताशा जल्द शादी करने जा रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39mgEBR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment